बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने एक बड़े नक्सल विरोधी अभियान में 12 नक्सलियों को मार गिराया। यह अभियान नारायणपुर और बीजापुर जिले की सीमा पर चलाया गया।
पुलिस महानिदेशक ने बताया कि मुठभेड़ में कोई जवान घायल नहीं हुआ। मारे गए नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है।
इस ऑपरेशन को सफल बनाने में CRPF, CoBRA और जिला पुलिस बल की संयुक्त भूमिका रही।