प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रायपुर में एक भव्य कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के लिए ₹5000 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ किया। इन योजनाओं में सड़क निर्माण, पेयजल परियोजनाएं, स्कूल भवन और स्वास्थ्य केंद्रों का समावेश है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि यह योजनाएं प्रदेश के विकास को नई गति देंगी। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में आम जनता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति और यहाँ के लोगों की मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार प्रदेश के हर कोने में विकास पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।