नवरात्र के 9 दिनों के व्रत में सही खान-पान बेहद जरूरी है। पोषण विशेषज्ञ डॉ. प्रीति शर्मा बताती हैं कि व्रत में शरीर को उचित ऊर्जा मिले इसका ध्यान रखना चाहिए।
व्रत में खाएं: साबूदाना खिचड़ी, कुट्टू के आटे की रोटी, सामक के चावल, फल और दूध। इनसे पर्याप्त पोषण मिलता है। बहुत अधिक तला-भुना और मीठा खाने से बचें।
पानी अधिक पिएं, नारियल पानी और नींबू पानी फायदेमंद है। कमजोरी महसूस हो तो थोड़ा गुड़ खाएं।