छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आगामी नगरीय निकाय चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पार्टी सभी सीटों पर मजबूती से लड़ेगी।
रायपुर नगर निगम की 70 वार्डों में से 45 के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया गया। इनमें 40% महिला उम्मीदवार हैं।